नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के कड़े नियमों के बावजूद दक्षिणी दिल्ली केप्लॉट नंबर A 80/81 मस्जिद के पास JVTS गार्डन छतरपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण और डीजल से चलने वाली मशीनों के उपयोग का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी ने प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट निगरानी समिति, DPCC, दिल्ली सरकार और पुलिस अधिकारियों सहित 10 से अधिक उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
📌 शिकायत के मुख्य बिंदु
- दिल्ली में GRAP Phase–III/IV लागू है, फिर भी निर्माण जारी
- रातभर डीजल मशीनें चलाकर घना काला धुआँ और तेज शोर
- PCR-112 पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं
- स्थानीय पुलिस और अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप
- Work Stop Orders होने के बावजूद काम चालू
- आवासीय सड़कों पर अवैध व्यावसायिक निर्माण और अतिक्रमण
📍 सक्रिय अवैध निर्माण के आरोपित स्थान
1️⃣ C-106, Himalaya Lok
2️⃣ C-614, Himalaya Lok
3️⃣ Mother Dairy के सामने — JVTS Garden
4️⃣ B-202/3 — Agarwal Sweets के पास
5️⃣ A-92 — Suman Chowk, Main Market Road
6️⃣ A-1, C-78 — Builder Naresh Tanwar (बताया गया)
7️⃣ Mother Dairy के पास एक अन्य निर्माण स्थल
⚠️ क्षेत्र में गंभीर असर
- AQI लगातार Severe श्रेणी में
- बुजुर्ग, बच्चे और मरीज सबसे अधिक प्रभावित
- ध्वनि प्रदूषण से नींद और स्वास्थ्य पर बड़ा असर
📜 उल्लंघन किए जा रहे कानून व दिशा-निर्देश
- पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986
- वायु प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981
- Noise Pollution Rules 2000
- GRAP Phase–III/IV
- NGT व Supreme Court के आदेश
- DMC Act (Sec. 331, 333)
🧾 अधिकारियों से मांग
- सभी अवैध निर्माण तुरंत रुके
- डीजल मशीनें जप्त की जाएं
- बिल्डरों पर FIR दर्ज हो
- शामिल पुलिस व MCD अधिकारियों पर विजिलेंस जांच व निलंबन
- अवैध दुकानों/ढाँचों को सील व ध्वस्त किया जाए
❗स्थानीय लोगों में रोष “अवैध निर्माण माफिया ने पूरी कॉलोनी का दम घोंट दिया है, कोई सुनने वाला नहीं।”







