दिल्ली में लाल किले के पास धमाका: पुलिस ने UAPA और BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया, जांच तेज

SHARE:

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए धमाके के बाद राजधानी का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और NIA की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाने में UAPA की धारा 16 और 18, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और BNS की अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है, जबकि सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

सूत्रों के अनुसार, यह धमाका सोमवार शाम हुआ था जब इलाके में लोगों की आवाजाही सामान्य थी। फिलहाल इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और बम निरोधक दस्ते द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *