दक्षिणी दिल्ली के सतबड़ी क्षेत्र में DDA की जमीन पर अवैध बेसमेंट खुदाई, कॉलोनी निर्माण, करोड़ों रुपए की DDA की जमीन का महा घोटाला और पेड़ों की कटाई का आरोप

SHARE:

दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में सतबड़ी में अवैध निर्माण को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार Aggarwal Farm, Barista Lane के साथ वाली गली में अंदर जाकर, प्लॉट नंबर-9, Made Easy School के पीछे, राजपुर खुर्द एक्सटेंशन में DDA की नोटिफाई जमीन पर अवैध रूप से बेसमेंट की खुदाई कर कॉलोनी विकसित की जा रही है।

इसको लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान खुले में खुदाई और मलबा फैलने से इलाके में भारी धूल और प्रदूषण फैल रहा है। साथ ही आरोप है कि निर्माण के लिए कई हरे-भरे पेड़ों को भी काट दिया गया, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।

बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप यह भी लगाया गया है कि थाना अध्यक्ष मैदान गढ़ी, तहसीलदार अजय शर्मा, SDM पीयूष कुमार, प्रदूषण कंट्रोल कमिटी के अधिकारी, DDA तथा एमसीडी के अधिकारी की कथित मिलीभगत से करोड़ों रुपये की रिश्वत लेकर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है।

माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार दिनांक 17.5.2024 जस्टिस श्री सूर्यकांत, श्री दीपंकर दत्ता तथा श्री उज्जल भुयन SLP(C) No. 26697 of 2019 title Delhi development authority versus Tejpal and others जिसमें DDA नोटिफाई जमीन का कब्जा ले, परंतु यहां तो उल्टा भू माफिया DDA की जमीन पर कब्जा कर अवैध कॉलोनी बेसमेंट खुदाई कर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *