कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

SHARE:

नई दिल्ली।
फरवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप और रात में ठंड के बीच मौसम विभाग ने 12 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

अगले तीन दिनों तक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में साइक्लोनिक सिस्टम के असर से आंधी-तूफान और तेज बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।

इन राज्यों में बारिश के आसार:
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र।
26 फरवरी तक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बारिश संभव है।

ओले और तेज हवाओं की चेतावनी:
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में 41-61 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम:
मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29-31°C और न्यूनतम 12-14°C के बीच रहने की संभावना है।

देशभर में मौसम का असर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा—कहीं बारिश, कहीं ओले और पहाड़ों पर बर्फबारी। ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें Kinni Times के साथ।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *