आज की ताजा खबरे

SHARE:

भारत:

सोनम वांगचुक की पत्नी ने उनकी रिहाई के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा।

दिल्ली में कोविड ड्यूटी के दौरान शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को अब 1 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी।

महाराष्ट्र सरकार ने बस किराया 10% बढ़ाने का आदेश वापस लिया।

राजस्थान में खांसी की दवा पीने से बच्चे बीमार पड़े, नमूने जांच के लिए भेजे गए।

बरेली में दशहरे से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च।

भुज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैनिकों के साथ विजयदशमी मनाएंगे।

बरेली हिंसा मामले में अब तक 81 आरोपी गिरफ्तार, मौलाना तौकीर रजा के करीबी डॉ. नफीस से पूछताछ।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने और केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3% डीए बढ़ाने को मंजूरी दी।

RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में RSS पर पाठ पढ़ाया जाएगा, वहीं RSS संस्थापक हेडगेवार को भारत रत्न देने की मांग उठी।

राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS कार्यक्रम का विरोध करने पर NSUI नेता विनोद जाखड़ गिरफ्तार।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अस्पताल में भर्ती।

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोगों की मौत और घायल।

जबलपुर में दुर्गा पंडाल में घुसी बस, 15 लोग घायल।

जम्मू-कश्मीर: बडगाम पुलिस ने तहरीक-ए-हुर्रियत का मुख्यालय कुर्क किया और गुल वहीद भट के घर छापा मारा।

अंतरराष्ट्रीय:

अमेरिका: सुप्रीम कोर्ट ने लिसा कुक को फिलहाल फेडरल रिजर्व गवर्नर बने रहने की अनुमति दी। वहीं अमेरिका में शटडाउन का खतरा बना हुआ है, FAA अपने 11,000 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजेगा

रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिसंबर में भारत दौरे पर आ सकते हैं।

अमेरिका में 50% चिप्स उत्पादन के प्रस्ताव को ताइवान ने ठुकराया।

फिलीपींस में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 27 हुई।

हूती विद्रोहियों ने डट टैंकर पर क्रूज मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *