आज का राशिफल | 25 सितंबर, गुरुवार

SHARE:

1️⃣🌸 मेष राशि – विरोधी और शत्रु आज शांत रहेंगे
मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अवसर और अधिकार मिल सकते हैं। धर्म के काम में रुचि बढ़ेगी। आपकी राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा और मंगल की युति होने से आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधी और शत्रु शांत रहेंगे। आपको धन लाभ का मौका भी मिलेगा। आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। परिवार के सभी सदस्यों को खुश देखकर आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बनेगा।
➡️ आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा
👉 उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

2️⃣🌸 वृषभ राशि – व्यवहारिकता से काम लें, फायदा होगा
वृषभ राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर बता रहा है कि आज आप खरीदारी पर धन खर्च करेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। वाणी में मधुरता रखें और व्यवहारिकता से काम लें तो यह आपके रिश्ते के लिए बेहतर होगा। बिजनेस में लाभ के योग हैं। कोई सुख-साधन की वस्तु आप आज खरीद सकते हैं। धर्म-कर्म में भी रुचि रहेगी। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का योग है।
➡️ आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा
👉 उपाय: गायों को गुड़ खिलाएं और पीले चंदन का तिलक करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

3️⃣🌸 मिथुन राशि – जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। अपने कार्यक्षेत्र पर नजर रखें। समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना होगी। बिजनेस में आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। यदि किसी से पैसा उधार लिया है, तो उसे चुका सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ का संयोग बनेगा।
➡️ आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा
👉 उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें, गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं। हनुमान चालीसा पढ़ें।

4️⃣🌸 कर्क राशि – परिवार के साथ सुखद समय, रुका हुआ धन मिल सकता है
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। मानसिक तनाव के कारण सिर दर्द हो सकता है। जिन जातकों को माइग्रेन की समस्या है, उन्हें विशेष ध्यान देना चाहिए। आपका रुका हुआ धन आज वापस मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर बन सकता है।
➡️ आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा
👉 उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

5️⃣🌸 सिंह राशि – कारोबार में भाग्य का साथ, मां लक्ष्मी की कृपा
सिंह राशि के लोगों को आज नौकरी और कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलने के योग हैं। आज लोगों की सुनें, ज्यादा बोलें कम। टीम वर्क से काम सफल होगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में सफलता संभव है।
➡️ आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा
👉 उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

6️⃣🌸 कन्या राशि – कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव, धन का लाभ
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। नौकरी और कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी जातकों से सहयोग मिलेगा। वाणी में विनम्रता बनाए रखें, कठिन कार्य भी पूरे होंगे। दोपहर में किसी मित्र से मुलाकात संभव है। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक योजना में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। माता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।
➡️ आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा
👉 उपाय: श्री दुर्गा देवी के 32 नाम स्तोत्र का पाठ करें।

7️⃣🌸 तुला राशि – भाग्य का भरपूर साथ
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य और लाभ मिलेगा। पुराने अटके कार्य आज पूरे होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का निर्णय सोच-समझकर लें। जीवनसाथी को उनकी इच्छा अनुसार तोहफा दें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा। धार्मिक यात्रा का अवसर बन सकता है।
➡️ आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा
👉 उपाय: श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

8️⃣🌸 वृश्चिक राशि – भरोसा सोच-समझकर करें
वृश्चिक राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सजग रहना होगा। किसी पर अधिक भरोसा न करें। महिला मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आवश्यक होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक खबर मिलेगी। चल रही समस्याओं का समाधान संभव है।
➡️ आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा
👉 उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

9️⃣🌸 धनु राशि – प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा
धनु राशि के लोगों के लिए आज शुभ दिन है। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी सलाह का सम्मान करेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। घरेलू उलझनों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है।
➡️ आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा
👉 उपाय: दुर्गा सप्तशती के पंचम अध्याय का पाठ करें।

🔟🌸 मकर राशि – मित्र या संबंधी से मुलाकात
मकर राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। पुराना मित्र या संबंधी अचानक मिल सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। संतान संबंधी चिंताएं रह सकती हैं। पिता की सलाह लाभकारी। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार और निवेश के लिए दिन अच्छा है।
➡️ आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा
👉 उपाय: प्रातःकाल सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

1️⃣1️⃣🌸 कुंभ राशि – लाभदायक दिन
कुंभ राशि के जातकों के लिए धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। छात्रों को वरिष्ठ अधिकारी से सहयोग मिलेगा। निवेश का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्याओं का समाधान होगा। सरकारी कार्यों में सफलता और घरेलू खर्च संभव। यात्रा और वाहन पर भी खर्च हो सकता है। सावधानी बरतें।
➡️ आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा
👉 उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

1️⃣2️⃣🌸 मीन राशि – धन लाभ और मां लक्ष्मी की कृपा
मीन राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। खोई वस्तु या धन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक उलझनें सुलझेंगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शाम के समय मंदिर दर्शन संभव हैं। वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज शुभ समय है।
➡️ आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा
👉 उपाय: श्री गणेश चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *