आज का राशिफल :- 24-09-2025

SHARE:

1🌼 मेष राशि
आज कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की ज़रूरत है। यदि आप लगन से काम करेंगे, तो सभी कार्य पूरे होंगे। शाम को घर में मेहमानों के आने से परिवार में आनंद और चहल-पहल रहेगी। पुराने अधूरे काम आज पूर्ण करने का प्रयास करें। संतान के रोजगार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा।
दुर्गा शतनाम स्तोत्र का पाठ करें।

2🌼 वृषभ राशि
आज का दिन व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में सजग रहना जरूरी है। खान-पान पर ध्यान दें, नहीं तो पेट की समस्या हो सकती है। परिवार के बुजुर्ग की सलाह आज लाभदायक साबित होगी। छात्रों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। शाम को मित्रों के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा। प्रेमी की तरफ़ से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा।
जरूरतमंद की मदद करें।

3🌼 मिथुन राशि
आपका कार्य योजना के अनुसार पूरा होगा। राजनीति से जुड़े लोग लाभ महसूस करेंगे। संतान की ओर से खुशखबरी आएगी। जीवनसाथी सहयोग देंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में विवाद हो सकता है, सावधानी रखें।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा।
गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

4🌼 कर्क राशि
आज का दिन खर्चीला रहेगा, इसलिए खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। विद्यार्थियों की कला और खेल में बाधाएं दूर होंगी। शाम को परिवार के साथ घूमने जाने का अवसर मिलेगा। मित्र या सगे संबंधी से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। धार्मिक कामों में भाग लें।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा।
दुर्गा शतनाम स्तोत्र का पाठ करें।

5🌼 सिंह राशि
आज आर्थिक क्षेत्र में लाभ का दिन है। कर्ज या उधार दिया धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जल्दबाजी से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। निवेश करने वालों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की सलाह लाभकारी रहेगी। सुख-साधनों में वृद्धि होगी।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा।

6🌼 कन्या राशि
आज का दिन लाभदायक है, लेकिन नकारात्मक सोच से बाहर निकलें। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पारिवारिक विवाद हो सकता है। शाम को कारोबार में लाभ होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत करने की आवश्यकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा।

7🌼 तुला राशि
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी का मामला सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। रियल एस्टेट के कारोबार में लाभ होगा। संतान की सफलता की खबर खुशी देगी। परिवार में शुभ कार्य होंगे। साहसिक फैसलों का लाभ मिलेगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा।
दुर्गा माता की पूजा में फल दान करें।

8🌼 वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लाभ और अवसर लाएगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। निवेश और संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। शाम को मित्रों के साथ समय बिताने का आनंद मिलेगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा।

9🌼 धनु राशि
आज आपका दिन भाग्य और सौभाग्य से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यात्रा करने के अवसर बनेंगे। बच्चों और परिवार से खुशखबरी आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा।
सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।

10🌼 मकर राशि
आज का दिन संतुलन और सोच-समझ के साथ बिताना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। मित्रों और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा।

11🌼 कुम्भ राशि
आज आपके कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आएंगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सीखने और मेहनत करने का अच्छा समय है। निवेश और व्यापार में लाभ होगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा।

12🌼 मीन राशि
आज का दिन भाग्य और अवसरों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का आनंद होगा। यात्रा और निवेश के मामले आज लाभकारी साबित होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा।
गणेशजी का ध्यान करें और दूर्वा अर्पित करें।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *