असम में तड़के भूकंप, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में महसूस हुए तेज झटके

SHARE:

सोमवार तड़के असम में भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मोरीगांव जिले में सुबह करीब 4:17 बजे रिक्टर स्केल पर 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र धरती से लगभग 50 किलोमीटर की गहराई में था।

इस भूकंप के झटके असम के कई जिलों के साथ-साथ मेघालय की राजधानी शिलांग में भी महसूस किए गए। मोरीगांव के अलावा कामरूप मेट्रो, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, कछार, धुबरी समेत कई इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस किया, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप का असर केवल असम तक सीमित नहीं रहा। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। यहां तक कि भूटान, बांग्लादेश और चीन के सीमावर्ती इलाकों में भी कंपन की सूचना मिली है।

हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *